• Startup khabar
  • Startup Stories
  • press release
  • Tech
  • About Us
  • Contact Us
What's Hot

आईआईएम काशीपुर एफआईईडी के ‘कृषि मेले’ में 100 से अधिक राष्ट्रीय कृषि स्टार्टअप का आयोजन

February 28, 2023

“शेयर बाजार कोई रॉकेट साइंस नहीं है।” – श्री मनीष शर्मा, यामाशा वेंचर लिमिटेड के संस्थापक

July 29, 2022

जाने दो दोस्तों की कहानी जिसने बिजनेस से किया 4.4 करोड़ का टर्नओवर

March 30, 2021
Facebook Twitter Instagram
Friday, December 1
Facebook Twitter Instagram
startupkhabar
  • Startup khabar
  • Startup Stories
  • press release
  • Tech
  • About Us
  • Contact Us
startupkhabar
Home»Startup khabar»जाने दो दोस्तों की कहानी जिसने बिजनेस से किया 4.4 करोड़ का टर्नओवर
Startup khabar

जाने दो दोस्तों की कहानी जिसने बिजनेस से किया 4.4 करोड़ का टर्नओवर

Arti JhaBy Arti JhaMarch 30, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

 

आज हम जानते हैं दो दोस्त सुजय सोहानी और सुबोध जोशी के स्टार्ट अप ‘श्री कृष्णा वड़ा पाव’ की कहानी कुछ ऐसी है। परिस्थितियों ने तो इन्हें निराशा के गर्त में डूबाने की तैयारी कर रखी थी परंतु ये दोनों कहाँ हार मानने वाले थे। संकट के समय से ऊबर कर सुजय और सुबोध ने 4.4 करोड़ के टर्नओवर का व्यवसाय कर रहे है। लंदन में उन्होंने मुंबईया वड़ा पाव को एक क्विक फिक्स स्नैक्स के रुप में स्थापित किया। आज लंदन में ‘श्री कृष्णा वड़ा पाव’ के 4 आउटलेट है। जहाँ देशी-विदेशी ग्राहक वड़ा पाव से स्वाद से संतुष्टी प्राप्त करते हैं।

2009 में जब वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी के दौर पर थी जिसके चपेट में तमाम छोटे बड़े देश आ गये थे। इस आर्थिक मंदी का असर रोजगार पर भी पड़ा और कईयों को काम से हटा दिया गया। लंदन में काम कर रहे सुजय और सुबोध को भी उसके काम से हाथ धोना पड़ा। सुजय एक पाँच सितारा होटल में पेय पदार्थ के प्रबंधक थे। नौकरी जाने के बाद आर्थिक समस्या बढने लगी और पैसो की किल्लत ने उन्हें परेशान कर दिया। दूसरी तरफ सुबोध भी नौकरी की तलाश कर रहे थे। निराश सुजय ने सुबोध से बात की। दोनों ही मित्र बांद्रा मुंबई के रिजवी काॅलेज से 1999 में साथ ही होटल मैनेजमेंट की पढाई की थी। सुजय ठाणे मे रहते थे जबकि सुबोध वडाला निवासी थे। दोनों लंदन में ही काम करते थे। इस बातचीत में सुबोध ने कहा कि उसके पास तो ‘वड़ा पाव’ तक खरीदने के पैसे नहीं है। और यही ‘वड़ा पाव’ वह कुंजी शब्द उन दोनों के लिए बन गया और इसी से उन्हें लंदन में वड़ा पाव के बिजनेस का आइडिया आया।


15 अगस्त 2010 में उन्होंने ‘श्री कृष्णा वड़ा पाव’ की शुरुआत की। उस वक्त एक अच्छे स्थल का चुनाव कम बजट में कर पाना बहुत ही मुश्किल था। पर एक आईसक्रिम पाॅर्लर मालिक ने हिचकिचाते हुए उन्हें ₹35000 (400 पौण्ड) मासिक किराये पर जगह दिया। उन्होंने वड़ा पाव ₹80 (1 पौण्ड) और ढ़ेबली एक दूसरे प्रकार का मुंबई स्नैक्स ₹131 (1.5 पौण्ड) में बेचना शुरु किया। मगर यह कोई जबरदस्त शुरुआत न दे सका और लाभ बिल्कुल नगण्य ही रहा। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि उन्हें वड़ा पाव के लिए थोड़ी मार्केटिंग करनी पड़ेगी। वे दोनों नवसिखुए बिजनेसमैन अपने वड़ा पाव को लेकर सड़क पर आये और इसे इण्डियन बर्गर के रुप में पहचान करानी शुरु किया। इसे नियमित बर्गर से सस्ता और स्वादिष्ट बताया और जो वाकई में है। जहाँ बर्गर 4 पौण्ड (₹ 440) में था वही यह इण्डियन बर्गर आधे से भी कम 2 पौण्ड (₹175) में था। आने जाने वालों को मुफ्त में ही इसका स्वाद चखने को दिया। उनकी यह रणनीति बेहद कारगर साबित हुई और इसका लाभ यह हुआ कि जल्द ही लंदनवासियों के बीच वड़ा पाव काफी प्रसिद्ध हो गया।

अब उनके व्यवसाय के लिए कैफे छोटा पड़ने लगा। और उन्हें बड़े जगह की जरुरत महसूस होने लगी। तभी एक पंजाबी रेस्तरां उनके पास साथ काम करने का प्रस्ताव ले कर आया। सुजय और सुबोध दोनों को यह प्रस्ताव फायदेमंद लगा और दोनों तैयार हो गये। 7 साल पहले शुरु हुआ ‘श्री कृष्णा वड़ा पाव’ स्टाॅल एक रेस्तराँ का रुप ले चुका है और लंदन में ही इसके 4 रेस्तराँ है। 50,000 पौण्ड (4.4 करोड़) का टर्नओवर कर रहे उनके व्यवसाय में 35 कर्मचारी उनके साथ काम करते हैं। जिन्में भारतीय, रोमानियन और पोलिश मूल के लोग हैं।

Bussines Sohani startup news in hindi startup story in hindi Subodh Sujay
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Arti Jha

Related Posts

“शेयर बाजार कोई रॉकेट साइंस नहीं है।” – श्री मनीष शर्मा, यामाशा वेंचर लिमिटेड के संस्थापक

July 29, 2022

दिल्ली में AAP सरकार को समर्थन देने के लिए ‘काम की चाय’ अभियान का प्रफुल बिलोर ने किया आयोजन

March 30, 2021

आठवीं कक्षा में असफल त्रिशनीत अरोङा ने कैसे कमाए 19 साल की उम्र में 60000

March 30, 2021

जानते है,MakeMyTrip के CEO दीप कारला की कहानी

March 27, 2021
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

Recent Posts
  • आईआईएम काशीपुर एफआईईडी के ‘कृषि मेले’ में 100 से अधिक राष्ट्रीय कृषि स्टार्टअप का आयोजन
  • “शेयर बाजार कोई रॉकेट साइंस नहीं है।” – श्री मनीष शर्मा, यामाशा वेंचर लिमिटेड के संस्थापक
  • जाने दो दोस्तों की कहानी जिसने बिजनेस से किया 4.4 करोड़ का टर्नओवर
  • दिल्ली में AAP सरकार को समर्थन देने के लिए ‘काम की चाय’ अभियान का प्रफुल बिलोर ने किया आयोजन
  • आठवीं कक्षा में असफल त्रिशनीत अरोङा ने कैसे कमाए 19 साल की उम्र में 60000
Recent Comments
  • Aditya Birla Fashion and Retail ने कीया डिजाइनर तरुण तहिलियानी के साथ पार्टनरशिप, यह दोनों लॉन्च करने जा रहे हैं,मैन् on प्रत्येक स्माल बिजनेस के लिए 5 प्रकार के बिजनेस लोन
  • प्रत्येक स्माल बिजनेस के लिए 5 प्रकार के बिजनेस लोन on अगर आप स्टार्टअप का गुण सीखना चाहते हैं,तो इसके लिए समझे दि स्टार्टअप लॉन्च बुक
  • UNIQLO( यूनीक्लो )का मूल्यांकन 103 बिलियन तक पहुंच गया है, जबकि ज़ारा(JARA) का मूल्यांकन 99 बिलियन ही है। on दुनिया भर में फ़्री वेब होस्टिंग देने वाले बने भारत के पहले वेब होस्टिंग गुरु(GoogieHost): जाने, शून्य से शिखर तक का सफ़र!
  • दुनिया भर में फ़्री वेब होस्टिंग देने वाले बने भारत के पहले वेब होस्टिंग गुरु(GoogieHost): जाने, शून्य से on UNIQLO( यूनीक्लो )का मूल्यांकन 103 बिलियन तक पहुंच गया है, जबकि ज़ारा(JARA) का मूल्यांकन 99 बिलियन ही है।
  • डी मार्ट (DMart) के संस्थापक राधाकृष्ण दमानी (Radha Krishna )बने भारत के दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति जाने कितना का on उस्तारा (Ustraa) कंपनी ने अपने उपलब्ध निवेश IIfl से जुटाऐ 20 करोड़ रुपया
Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Your source for the serious news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a news site. Visit our main page for more demos.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2023 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.