startupkhabar

किसानों की हर समस्या का निदान: Plantix एप

भारत एक कृषि प्रधान देश है और भारत की 55 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या आज भी कृषि पर निर्भर करती है। लेकिन कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक जानकारी के अभाव के कारण किसान अक्सर फसलों की बीमारी और अन्य कारणों से पूरा लाभ नही ले पाते हैं। किसी फसल या बागवानी के लगाने के दौरान किसानों को प्रतिदिन पौधों में लगने वाली बीमारियों और पोषक तत्वों की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के द्वारा किसानों को समय कृषि संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु Plantix एप की शुरुआत 2015 में की गई थी। Plantix की स्थापना Rob strey और Simone strey ने मिलकर हैदराबाद में की थी। यह एप हैदराबाद स्थित स्टार्टअप,  प्रोगेसिव एनवॉयरमेंटल एंड एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजीस ने बनाया है जो कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर के पौधों की बीमारियां पोषक तत्त्वों की कमी और कीट जनित समस्याओं को समझ कर आवश्यक उपाय किसानों को उपलब्ध कराता है।

plantix

Plantix के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि कीट नाशको और खाद आदि का प्रयोग सही मात्रा में हो जिससे किसानों की लागत कम की जा सके। आज लगभग 2.5 करोड़ लोगों को Plantix एप को डाउन लोड किया है और एक करोड़ से ज्यादा किसान प्रतिवर्ष इससे लाभान्वित हो रहे है।

Read More: लॉकडाउन के समय में Swiggy ने अपनी ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस को भारत में 125 शहरों तक बढ़ाया

Plantix एप इमेज रेकोनाइजेशन के आधार पर पौधों की समस्याओं का सामाधान करता है और अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्गोरिथम के द्वारा किसानों को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराता है।

Plantix एप की सबसे बड़ी ख़ासियात इसका यूजर फ्रेंडली होना है। Plantix का उपयोग करते समय किसानो को केवल अपनी फसल की इमेज स्मार्ट फोन के द्वारा प्लाण्टिक्स पर अपलोड करना होता है। Plantix का सॉफ्टवेयर समस्या को पहचान कर सही प्रोडक्ट और उसकी सही मात्रा किसानों को बताता है, इससे ना केवल किसानों की समस्या का निदान होता है बल्कि रासायनिक, उर्वरक, कीटनाशकों पर होने वाला खर्च भी कम हो जाता है। Plantix ने कृषि संबंधित उत्पादों की दुकानों का नेटवर्क अपने एप से जोड़ा हुआ है , जहां से किसानों को बताए गए प्रोडक्ट आसानी से प्राप्त किये जा सकते हैं।

Exit mobile version