startupkhabar

आफ्टर सेल सर्विस स्टार्टअप Onsitego ने जोडियस ग्रोथ फंड एवं एक्सेल पार्टनर्स के जरिये जुटाए 19 मिलियन डॉलर

इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स को आफ्टर सेल सर्विस देने वाला Onsitego  की शुरुआत आईआईएम बैंगलोर के छात्र रह चुके महिपाल ने वर्ष 2010 में मुंबई में  की थी।  Onsitego स्टार्टअप की शुरुआत से पहले  इन्होने कैपिटल, सिटी बैंक आदि जैसी कई कम्पनियों में काम किया है|

 

Onsitego 

भारत में इलेक्ट्रिक औऱ इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट की आफ्टर सेल सर्विस का मार्केट असंगठित रूप से चलाया जाता है जिसमें खराब सर्विस क्वालिटी और पारदर्शिता की कमी होती है। अक्सर ग्राहक किसी प्रॉडक्ट के खराब होने के बाद उसके रेपयर और मेंटेनेंस के लिए परेशान हो जाते हैं। उन्हें  प्रोडक्ट से रिलेटेड शॉप में जा कर ना जाने कितने ही फ़ॉलो अप और परेशानियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे  में स्टार्टअप ऑन साइट गो का उद्देश्य लोगों को अपने टेक्निकल प्लेटफॉर्म के जरिये बेहतर आफ्टर सेल सर्विस प्रोवाइड करवाना है। इसके लिए यह कम्पनी कई ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स के साथ काम करती है|

न्यूज़ रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में ऑन साइट गो ने जोडियस ग्रोथ फंड एवं एक्सेल पार्टनर्स के जरिये 19 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट जुटाया है। 2015 में Onsitego ने एक्सेल पार्टनर्स से 2 मिलियन डॉलर प्राप्त किये थे|

Read More :- होम फ़ूड स्टार्टअप मसाला बॉक्स की सफलता के ओर बढ़ते कदम

इस फंड का प्रयोग ऑन साइट गो अपनी सर्विस नेटवर्क को फैलाने और कंज्यूमर बेस को बढ़ाने के लिए करेगा। ऑन साइट गो डिवाइस प्रोटेक्शन बिज़नेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के साथ साथ  AMC और ऑन डिमांड सर्विस क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाहता है।

 

ऑन साइट गो अपने प्लेटफॉर्म परइलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए ब्रांड ऑथोराइज़्ड सर्विस सेंटर्स के नेटवर्क के जरिये पूरे देश में आफ्टर सेल सर्विस जैसे ब्रांड वारंटी, इंस्ट्रालेशन सर्विस, डिवाइस प्रोटेक्शन और ऑन डिमांड सर्विस प्रदान करता है।

ऑन साइट गो का भारत के कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सप्लायर जैसे क्रोमा, विजय सेल्स आदि के साथ टाई अप है और कंपनी के मुताबिक ऑन साइट गो ने भारत मे 6 मिलियन से ज्यादा कस्टमरों को अपनी सेवाएं उपलब्ध करवाई है।

Exit mobile version