startupkhabar

अनिल अंबानी की जीवनी

 

 

अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी का नाम आपने तो सुना ही है। मुकेश अंबानी अनिल अंबानी का भाई है अनिल अंबानी एक भारतीय व्यवसाई है।

अनिल अंबानी का संपत्ति 6अक्टूबर 2009 को उनके पास 42 अरब अमरीकी डालर मूल्य की संपत्ति था। जिसके अनुसार वे विश्व के 6 सबसे धनी व्यक्ति हैं।

अनिल अंबानी का प्रारंभिक जीवन

अनिल अंबानी का जन्म 4 जून 1959 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। अनिल अंबानी के पिता जी का नाम धीरूभाई अंबानी है।उनके पिता धीरूभाई अंबानी एक बहुत बड़े उद्योगपति थे।


मुंबई यूनिवर्सिटी के के.सी. कॉलेज से वे ग्रेजुएट हुए और पेनसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन से उन्होंने MBA की उपाधि प्राप्त कीया था।

उसके बाद अनिल अंबानी ने बाद में उन्होंने पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री टीना मुनीम से शादी कर लीया था। उनके दो बेटे अनमोल और अंशुल भी है।अनिल अंबानी का बड़ा भाई मुकेश अंबानी है।

 

आपको बता दें कि अनिल अंबानी एक भारतीय व्यवसायी और निवेशक है अनिल अंबानी वे 2005 में आये रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन थे। अनिल अंबानी रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और रिलायंस एनर्जी तथा पूर्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के उप-अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे.।अनिल अंबानी 2014 की फ़ोर्ब्स की दुनिया के करोडपतियो की सूचि के अनुसार उनकी संपत्ति लगभग 5.9 बिलियन अमेरिकन डॉलर थी।

इतना ही नहीं अनिल अंबानी बॉलीवुड में Hindi फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रख्यात प्रोडूसर भी है। अनिल अंबानी का ज्यादा से ज्यादा ध्यान मनोरंजन में होता है जिसमे मुख्य रूप से 44 FM रेडियो स्टेशन, राष्ट्रिय स्तर पर DTH व्यवसाय, एनीमेशन स्टूडियो और बहोत से मल्टीप्लेक्स ये सभी शामिल भी है।

 

16 नवंबर 2019 को अनिल अंबानी ने अपनी मुख्य कंपनी रिलायंस कम्यूनिकेशंस के डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया था। 2008 में अनिल अंबानी विश्व के छठे सबसे अमीर शख्स थे, लेकिन ऐसी नौबत आ गई कि लगातार घाटे की वजह से उन्हें रिलायंस कम्यूनिकेशंस का यह महत्वपूर्ण पद छोड़ना पड़ा।

इस बड़ी कंपनी को टेलिकॉम की दुनिया में क्रांति लाने के लिए याद किया जाता है, लेकिन अब सिर्फ इसे याद ही किया जा सकेगा।क्योंकि कंपनी को दिवालिया प्रक्रिया से गुजरना पड़ा. अंबानी और दिवालिया ? बहुत सारे प्रश्न तैर जाते हैं।सबसे बड़ा सवाल तो यही कि आखिर जिस सीढ़ी से मुकेश अंबानी सफलता की ओर चढ़े।

 

अनिल अंबानी का फर्श पर आना एक दिन की बात नहीं

जब कोई सफलता के शीर्ष पर पहुंचता है तो उसके लिए कहते हैं कि यहां आना एक दिन की बात नहीं है।विडंबना है कि यह पंक्तियां अनिल अंबानी के लिए बिल्कुल उल्टे तौर पर कही जाती हैं. दरअसल हुआ भी ऐसा ही है। संपत्ति के बंटवारे के बाद जब दोनों भाइयों को संपत्ति बंट गई तो दोनों के पास खुली संभावनाएं थीं।

जबकि कहा यह गया कि अनिल अंबानी के पास अच्छे और बेहतर मौके हैं।फिर भी बड़े भाई मुकेश के बजाय छोटे अंबानी पिछड़ते चले गए।

Exit mobile version